आरोग्य विभाग महाराष्ट्र ने ग्रुप C व D की भर्ती के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, जल्द ऐसे करें डाउनलोड

मुंबई: आरोग्य भर्ती के लिए जिन युवाओं ने आवेदन किया था उनके लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र जन स्वास्थ्य विभाग ने 5,776 रिक्तियों के लिए भर्ती के लिए ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nrhm.maharashtra.gov.in या arogya.maharashtra.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आरोग्य विभाग महाराष्ट्र ग्रुप सी और ग्रुप डी की लिखित परीक्षा लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ज़रूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने आरोग्य भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ज़रूरी होगा।

arogya vibhag group c and d recruitment

एडमिट कार्ड निकालने के लिए आपको को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट arogya.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद महाराष्ट्र आरोग्य विभाग एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा, यहां से नया पेज खुल जाएगा। अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपका महाराष्ट्र आरोग्य विभाग एडमिट कार्ड 2021 दिखाई देगा। बस अब आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है और इसका प्रिंट निकाल कर परीक्षा देने जाना है।

गौरतलब है कि परीक्षा देने में लिए अभ्यर्थियों को डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड, फोटो आईडी कार्ड और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो की हार्ड कॉपी परीक्षा हॉल में लेकर जानी अनिवार्य होगी। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर भी सुरक्षित रखे।

Comments

Popular

UP Board Exam Date 2022: Class 10, 12 Board exam date sheet released by UPMSP; check details here

PSC Thulasi Login and Registration (KPSC) Kerala | PSC thulasi profile login Registration Kerala

Garena Free Fire Redeem Code Generator, Free Fire redeem code today